११. राष्ट्रीय त्योहार

(विद्यार्थी कक्षा में राष्ट्रीय त्योहारों पर चर्चा कर रहे हैं ।)

ज्ञान : स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस हमारे राष्ट्रीय त्योहार हैं।

आकांक्षा : अमर सपूतों के अथक प्रयासों से १५ अगस्त १९४७ को हमारा देश स्वतंत्र हुआ

त्र्यंबक : यह दिन स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है।

ज्ञान : आजादी मिलने के बाद बड़ी लगन से देश का संविधान बनाया गया तथा २६ जनवरी १९५० को इसे देश में लागू किया गया।

आकांक्षा : इसीलिए २६ जनवरी का दिन गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।

क्षितिज : ९ २६ जनवरी और १५ अगस्त के दिन और क्या-क्या होता है ?

ज्ञान : राष्ट्रीय त्योहारवाले दिन राष्ट्रध्वज फहराते हैं। राष्ट्रगीत गाते हैं। राज्य, जिला, शहर, गाँव, तथा विद्यालयों में इन त्योहारों को धूमधाम से मनाते हैं। प्रभात फेरियाँ निकालते हैं। जगह-जगह सजावट और रोशनी की जाती है।

क्षितिज : यह आजादी बड़े संघर्षों के बाद मिली है। हमें इसकी रक्षा करनी है।

त्र्यंबक : हाँ! हमें स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को सदैव याद रखना होगा। अपने तिरंगे
का सम्मान करना हमारा कर्तव्य है ।

आकांक्षा : राष्ट्रीय त्योहारों पर झंडावंदन के लिए सभी का समय पर उपस्थित होना आवश्यक
है। राष्ट्रगीत के समय सदैव सावधान की मुद्रा में खड़े रहें राष्ट्रीय त्योहार हमें पूरी निष्ठा के साथ आनंदपूर्वक मनाने चाहिए